Bihar

‘बिहार में चुनाव का रिजल्ट आने के बाद मैं बनूंगा डिप्टी CM’, मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान

भले ही बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी पांच-छह महीने का विलंब हो लेकिन सभी दल अपने हिसाब से अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कोशिश है की कोई कोर कसर न बचने पाए। तमाम दलों के साथ ही विकासशील इंसान पार्टी भी अपनी चुनावी तैयारियों को अंजाम देने में जुटी है।

मुकेश सहनी बोले- चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी सीएम तो मैं डिप्टी सीएम

पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी लगातार जिलों का दौरा कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे मसौढ़ी पहुंचे और एक बार फिर उन्होंने दावा किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और मल्लाह का बेटा उप मुख्यमंत्री बनेगा।

मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ चुनावी सभाओं में नजर आ रहे थे। चुनाव में भले ही महागठबंधन का प्रदर्शन उसकी तैयारियों के अनुसार रहा परंतु सहनी के उत्साह में कोई कमी नहीं वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटे हैं।

बिहार में भाजपा की दाल नहीं गलने वाली: मुकेश सहनी

अपनी ऐसी ही एक यात्रा के क्रम में वे बुधवार को मसौढ़ी में थे। यहां सहनी ने अपने शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा की दाल गलने वाली नहीं।

उन्होंने कहा इस बार राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इसके बाद लोगों की जो समस्याएं होगी उनका निदान होगा। तकलीफें दूर होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार मल्लाह का बेटा मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेगा।

बता दें कि सहनी चुनावी तैयारियों को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके निर्देश पर अगले महीने वाल्मीकि नगर में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई गई है।

नवंबर में हो सकता है बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव

बता दें कि नवंबर के महीने में बिहार में विधानसभा चुनाव आयोजित किया जा सकता है। इस बार फिर से नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं तो लालू यादव को कांग्रेस और वाम दल का सहारा है। अब देखने वाली बात होगी कि किस गठबंधन का समीकरण काम करता है।

मुकेश सहनी की राजनीति भी पलट वाली राजनीति रही है। कभी एनडीए तो कभी महागठबंधन के साथ जोड़ी बनाते नजर आते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

7 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

7 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

13 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

13 घंटे ago