समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

हाथ-पैर और कमर में रस्सी, बिहार में महिला शिक्षिका को खंभे से बांध क्यों बनाया बंधक

बिहार में घर का किराया नहीं देने पर एक महिला शिक्षिका से बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने शिक्षिका को बंधक बना लिया। महिला शिक्षिका के हाथ-पैर बांधे गए और फिर उन्हें एक खंभे से जकड़ दिया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में खंभे से बंधी महिला शिक्षिका की बेबसी को साफ तौर से देखा जा सकता है।

पूरी घटना कस्बा थाना के वार्ड संख्या-14 तिनपनिया की बताई जा रही है। यह महिला टीचर यहां एक श्रवण साह नाम के एक शख्स के घर में बतौर किरायेदार रहती थीं। वो संझेली स्कूटी में टीचर हैं। श्रवण साह का कहना है कि महिला शिक्षिका घर का किराया नहीं देती थीं। इसलिए उन्हें घर में बांध दिया गया।

IMG 20241130 WA0079

महिला टीचर को बंधक बनाए जाने का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि खंभे से बंधी महिला टीचर बताती हैं कि उन्हें अनिल यादव के बच्चों और बीवी ने खंभे से बांध दिया है। टीचर आगे कहती हैं कि उन्हें अंतिम फरवरी तक कमरा खाली करने के लिए कहा गया था। उस बीच में उनके साथ मारपीट भी हुई है। मुझे ना तो स्कूल जाने दिया जा रहा है और ना ही कोई अन्य काम करने दिया जा रहा है। रूम में बंद कर दिया जाता है। बाहर से ताला लगा दिया जाता है और मुझे मारा जाता है।

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

इधर घर में रहने वाले एक शख्स ने मी़डिया के कैमरे के सामने कहा कि हम प्रशासन के पास घर खाली करवाने के लिए गए थे। यह महिला टीचर दिन भर पानी का इस्तेमाल करती है। एक दिन में 2000 लीटर पानी गायब हो जाता है। सबकुछ इसने तोड़फोड़ दिया है। प्रशासन ने इसको 15 दिन का समय दिय़ा था ताकि वो घर छोड़ दे। 31 जनवरी तक भी इसने खाली नहीं किया। इस दबंग का दावा है कि उससे प्रशासन न का है कि उसे जिस स्तर पर जाकर महिला से घऱ खाली करवाना हो वो करवा सकता है। खंभे से बंधी महिला का आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई है।

IMG 20250131 WA0142IMG 20240904 WA0139

बहरहाल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब महिला शिक्षिका को खंभे से बांधे जाने की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आजाद कराया। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02