Bihar

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सूचना, जूता-मोजा पहनकर गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन प्रदेश के 1677 परीक्षा केंद्रों पर चल रहा है. इसी बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने निर्देश जारी किया है कि गुरुवार 6 फरवरी से परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी जूता मोजा पहनकर नहीं जाएंगे.

जूता-मोजा पहनकर गए तो नहीं मिलेगी एंट्री :

इससे पहले 5 फरवरी तक परीक्षार्थियों को ठंड की स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र में जूता मोजा पहन कर जाने की अनुमति दी गई थी. इस संबंध में समीक्षा बैठक के बाद बिहार बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि 6 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित परीक्षाओं में विद्यार्थियों का जूता मोजा पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा और उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी :

बहरहाल इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश से सात परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित किए गए. जबकि तीन परीक्षार्थी दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गए. मधेपुरा से तीन और मुजफ्फरपुर, नवादा से दो-दो परीक्षार्थी निष्कासित किए गए. जबकि नवादा, अरवल और खगड़िया से एक-एक परीक्षार्थी दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़े गए. इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा और दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गई.

तीसरे दिन फिजिक्स और जियोग्राफी की परीक्षा :

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को पहली पाली में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए ज्योग्राफी विषय और वाणिज्य संकाय की परीक्षार्थियों के लिए बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

आधे घंटे पहले पहुंचना जरूरी :

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दिन के 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी. परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है. विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

4 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

4 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

4 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

5 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

5 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

9 घंटे ago