Samastipur

समस्तीपुर में कानून के रक्षक तोड़ रहे कानून, पूजा के दौरान प्रतिबंध के बावजूद ऑर्केस्ट्रा का आयोजन, सम्मानित हुए ASI

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- सरस्वती पूजा के दौरान सोमवार की देर रात सिंघिया थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक पूजा पंडाल में रात भर चली आर्केस्ट्रा प्रोग्राम और उस कार्यक्रम में मंच पर सम्मानित हो रहे थाना में तैनात एएसआई परशुराम सिंह की सिंघिया पुलिस की विधि व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। कैमरा पर नजर पड़ते ही मंच से तेजी से उतर कर भाग रहे एएसआई का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

वायरल हो रहा वीडियो क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया एक ओर जहां शनिवार के दिन तक पूजा के दौरान क्षेत्र विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक के साथ पूजा कमेटी व डीजे संचालक के साथ बैठक कर नियमों की पाठ पढ़ाया जा रहा था। प्रशासन द्वारा डीजे व आर्केस्ट्रा के आयोजन के साथ रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजने पर कार्रवाई करने की बात कही गई थी।

लेकिन इन सभी कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहने के बावजूद पूजा पंडाल में आर्केस्ट्रा आयोजन की गई। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में थाना के एक एएसआई का उस मंच पर सम्मानित होना लोगों के बीच चर्चा में स्थानीय पुलिस प्रशासन की विधि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। जब थाना की एएसआई की नजर वीडियो बना रहे रिपोर्टर की कैमरे पर पड़ी तो मंच से तेजी से उतर कर भाग खड़े हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मंच से भाग रहे एएसआई का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है। इधर वीडियो बना रहे रिपोर्टर के साथ बदसलूकी भी की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने एसपी से भी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

2 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

11 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

13 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

13 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

22 घंटे ago