समस्तीपुर रेलवे मंडल के जयनगर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (13225) की एसी बोगी में अचानक धुआं उठने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। मंगलवार को यह घटना दुबहा स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन के नीचे से अचानक धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जैसे ही ट्रेन रुकी, डरे हुए यात्री अपना सामान लेकर बोगी से बाहर निकलने लगे और रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
चश्मदीदों के अनुसार, जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जब दुबहा स्टेशन के पास पहुंची, तभी अचानक एसी बोगी के नीचे से धुआं उठने लगा। धुआं उठते ही यात्रियों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से झांककर स्थिति को समझने की कोशिश की, जबकि कुछ डर के मारे अपनी सीट छोड़कर गेट की ओर भागने लगे। इसी दौरान ट्रेन चालक को स्थिति की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही सैकड़ों यात्री घबराकर अपना सामान लेकर बोगी से नीचे उतर गए और रेलवे ट्रैक पर इकट्ठा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन के चालक और गार्ड ने समस्तीपुर रेलवे मंडल के हेड क्वार्टर और सोनपुर मंडल को जानकारी दी। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। फिलहाल ट्रेन पिछले आधे घंटे से दुबहा स्टेशन के पास खड़ी है। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है, क्योंकि दुबहा एक छोटा स्टेशन है, जहां खाने-पीने और अन्य सुविधाएं सीमित हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, यह केवल ब्रेक वेंडिंग (ब्रेक के घर्षण के कारण उठने वाला धुआं) की सामान्य प्रक्रिया थी। रेलवे अभियंता की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कुछ ही देर में ट्रेन के पुनः संचालन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस घटना के कारण यात्रियों को कुछ देर तक भय और असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन रेलवे ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…