Bihar

बिहार के बाहुबली अवधेश मंडल के घर में ‘सौतन फाइट’, गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मेरी हत्या करवाना चाहती थी

रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती (Bima Bharti) द्वारा भवानीपुर पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है।

बीमा भारती की सौतन और अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया मंडल ने बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल पर ही चोरी कराने और उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

वहीं, गुड़िया मंडल ने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत देते हुए कहा कि बीमा भारती ने ही बदमाशों को उनके घर में चोरी करने भेजा और इसके पीछे असली मकसद उनकी हत्या करना था।

गुड़िया मंडल ने लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि वह अपने पति अवधेश मंडल के साथ इस मकान में रहती थीं, लेकिन पति के जेल जाने के बाद से एक निजी हाउस गार्ड के साथ अकेली थीं। घटना के दिन संयोग से वह अपने मायके गई हुई थीं और उनका निजी गार्ड भी अपने घर गया था।

गुड़िया का दावा है कि अगर वह उस दिन घर में होतीं, तो उसकी हत्या हो सकती थी। आवेदन छीनकर फाड़ने का भी आरोप गुड़िया मंडल ने लगाया है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद जब उन्होंने भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देने की कोशिश की, तो बीमा भारती ने वह आवेदन जबरन छीनकर फाड़ दिया और खुद एक नया आवेदन बनाकर पड़ोसियों को झूठा फंसाने की साजिश रची।

इसके बाद उन्होंने रविवार को भवानीपुर थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और असली दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पति से मिलने तक नहीं गईं बीमा भारती

गुड़िया मंडल ने कहा कि बीमा भारती ने अपने पति अवधेश मंडल से केवल एक बार जेल में मुलाकात की थी, वह भी अपने बेटे राजा की जमानत के सिलसिले में। इसके बाद से उन्होंने न तो अपने पति की कोई खबर ली और न ही उनसे मिलने गईं।

वहीं, गुड़िया मंडल ने बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल से अपनी जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उनकी जान को खतरा बना रहेगा।

पुलिस ने शुरू की जांच, बीमा बोलीं- आरोप पूरी तरह निराधार

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या वाकई चोरी की इस घटना के पीछे कोई गहरी साजिश थी। बीमा भारती ने इस आरोप के संबंध में कहा की इस तरह की कोई बात नहीं है यह आरोप पूरी तरह से निराधार है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

3 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

8 घंटे ago