Bihar

दिल्ली में चुनाव जीतकर PM मोदी ने बिहार में लगाई केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी, हर हाल में करना होगा ये काम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी की है. बीजेपी ने यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा और इसका असर यह हुआ कि अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गज अपना चुनाव हार गए. वही दिल्ली में मिली जीत के बाद से ही भगवा खेमे में उत्साह है और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर केंद्रीय मंत्रियों की ड्यूटी बिहार में लगा दी है.

केंद्रीय मंत्रियों को करना होगा यह काम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र के साथ ही बिहार सरकार के मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. ये सभी मंत्री बिहार के सभी जिलों में प्रेस वार्ता करके लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार के बजट की उपलब्धियां गिनाएगी. इसके साथ ही वह यह भी बताएंगे कि कैसे केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है और वह हर परियोजनाओं के लिए पैसा दे रहे हैं. इस कार्यक्रम की शुरुआत 18 फरवरी से होगी और केंद्रीय मंत्री बिहार आएंगे.

JDU या BJP नहीं NDA के बैनर तले होगा कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि मोदी सरकार के बजट को भुनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है. नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री चाहे वे भाजपा के हों या जदयू के अपने प्रभार वाले जिले में जाकर प्रेस वार्ता करेंगे. इस दौरान एनडीए के नेता भी साथ रहेंगे और यह कार्यक्रम NDA के बैनर तले होगा.

18 फरवरी को पटना आएंगे भूपेंद्र यादव

केंद्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद बिहार भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में बिहार भाजपा के पूर्व प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी पटना आ रहे हैं. संभवत: वे 18 फरवरी को केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता करेंगे. जानकारी के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने जिला स्तर पर पार्टी नेताओं से कहा है कि बजट की खास बातों को जनता के बीच ले जाएं. केंद्रीय बजट में बिहार के लिए जो खास घोषणाएं की गई है. उस बारे में जानकारी दें. किसान, गरीब, मध्यम वर्ग के साथ ही आयकर में छूट देने से लेकर अन्य बातों को जनता के बीच पहुंचाएं.

NDA के नेता लगातार कर रहे सरकार बनाने का दावा

बता दें कि नए साल के साथ ही बिहार की सत्ता पर काबिज NDA के नेता लगातार यह दावा कर रहे हैं कि वह इस साल के आखिरी में होने वाले चुनाव में जीतेंगे. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

17 मिनट ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

1 घंटा ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

3 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

7 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

14 घंटे ago