Bihar

बिहार में 100 करोड़ से ऐतिहासिक मंदिरों और धरोहरों का होगा विकास, जानें किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. राज्य के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी कि सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के तहत 8 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास को मंजूरी दी गई है. इन परियोजनाओं पर कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. पर्यटन विभाग द्वारा जिन स्थानों के विकास को मंजूरी दी गई है. उनमें पटना, भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई जिले में स्थित धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान ज्यादा हैं.

इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी :
  • मुंगेर के ऋषि कुंड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इस योजना की अनुमानित लागत 21 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक है.
  • शेखपुरा के बरबीघा में सामस विष्णुधाम मंदिर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इस योजना की अनुमानित लागत करीब 14 करोड़ 99 लाख रुपये होगी.
  • पटना जिले के दुल्हिन बाजार स्थित उलार सूर्य मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इस पर 14 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • भोजपुर के तरारी प्रखंड अंतर्गत देव गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर को 14 करोड़ 78 लाख 88 हजार रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा.
  • पटना साहिब स्थित मंगल तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 14 करोड़ 05 लाख 37 हजार रुपये की अनुमानित लागत को मंजूरी दी गई है.
  • पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इस पर अनुमानित लागत 13 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये होगी.
  • जमुई के पतनेश्वर धाम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इसके लिए 9 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे.
  • लखीसराय के सतसंडा पहाड़ी पर पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए अनुमानित लागत 6 करोड़ 83 लाख 10 हजार रुपए होगी.

क्या बोले पर्यटन मंत्री :

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने इस संबंध में कहा, ‘मुझे खुशी है कि पर्यटन विभाग बिहार के विभिन्न स्थानों में पर्यटन के विकास की दिशा में लगातार काम कर रहा है. पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं से बिहार में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी जिसका बिहार की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे.’

Avinash Roy

Recent Posts

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

1 मिनट ago

बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

14 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

14 घंटे ago