बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. राज्य के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी कि सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के तहत 8 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास को मंजूरी दी गई है. इन परियोजनाओं पर कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. पर्यटन विभाग द्वारा जिन स्थानों के विकास को मंजूरी दी गई है. उनमें पटना, भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई जिले में स्थित धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान ज्यादा हैं.
पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने इस संबंध में कहा, ‘मुझे खुशी है कि पर्यटन विभाग बिहार के विभिन्न स्थानों में पर्यटन के विकास की दिशा में लगातार काम कर रहा है. पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं से बिहार में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी जिसका बिहार की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे.’
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…