समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार कैबिनेट की बैठक आज, बजट प्रारूप समेत इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर

राज्य सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. इस बैठक में एक ओर जहां मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की घोषणा के प्रस्तावों पर स्वीकृति दी जायेगी, वहीं बिहार विधानमंडल के बजट सत्र और वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रारूप पर भी मुहर लगने की संभावना है.

वित्त विभाग के सूत्रों की मानें, तो प्रस्तावित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रारूप पेश किये जाने की चर्चा है. इसके साथ ही विधानमंडल का सत्र कब से आहूत होगा मंथन के बाद इस प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी जायेगी. यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 4:00 बजे से आयोजित होगी, और इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर निर्णय लिया जा सकता है.

IMG 20241130 WA0079

बजट सत्र पर कैबिनेट की लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर हैं. पहले चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री ने जिन जिलों में योजनाओं की घोषणा की थी, उन्हें कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है. अब दूसरे और तीसरे चरण की यात्रा में भी कई जिलों में सैकड़ों करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की गई है, जिनकी स्वीकृति कैबिनेट बैठक में ली जाएगी. बिहार विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में शुरू होने की संभावना है. यह सत्र 22 से 28 फरवरी के बीच शुरू हो सकता है, और इन तिथियों के दौरान कैबिनेट में बजट सत्र पर भी मुहर लगने की संभावना है. सरकार 2025-26 का बजट पेश करेगी और विभागीय बजटों पर भी स्वीकृति ली जाएगी.

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

पिछली कैबिनेट बैठक में हुई 55 एजेंडे पर मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे पहले 10 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी. 10 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में 55 एजेंडों पर मुहर लगी थी, जिनमें 21 प्रस्ताव केवल प्रगति यात्रा से संबंधित थे और इन योजनाओं के लिए 2960 करोड़ 48 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी. इस बार भी प्रगति यात्रा के तहत हजारों करोड़ की योजनाओं की राशि की स्वीकृति दी जाएगी. इसके अलावा, नौकरी और रोजगार से संबंधित मुद्दों पर भी निर्णय लिया जा सकता है.

IMG 20250131 WA0142IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02