समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोलियम पदार्थों की कथित किल्लत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने कल्याणपुर चौक से प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में कमी की मांग की।

मार्च के बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि एक ओर प्रशासन पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं होने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर बाजार में गैस सिलेंडर और ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की।

IMG 20260326 WA0029

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी :

प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। प्रखंड अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तथा कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस कमेटी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का घेराव कर मुख्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेगी।

IMG 20240904 WA0139

कार्यक्रम को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय चौधरी एवं महिला प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला महासचिव रघुनंदन पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, विजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रंधीर राय, मदन चौधरी, अनिल चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार यादव, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट, सचिव भरत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सहित लालबाबू राय, स्वर्ण कुमार, राम कुमार राय, सुशील कुमार, संतोष कुमार, अमरजीत कुमार राम, जगरनाथ ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FB ADD scaled

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150