केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने एम स्ट्रैंड रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को लिट्टी-चोखा भोज दिया। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। दोनों ने बिहार की जनता के उज्जवल भविष्य की कामना की। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, मंत्री रत्नेश सदा, जनक राम, हम प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी सहित कई विधायक भोज में शामिल हुए। सभी लोगों का स्वागत खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन कर रहे थे।
इस मौके पर जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भोज की परंपरा रही है। यहां कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है। जहां तक 2025 की बात है तो एनडीए चट्टान की तरह एकजुट है। सभी जिला में सम्मेलन हो रहा है। हमलोग 2025 मे 225 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगात ने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। संसद में भी सब यही कह रहे थे कि यह बिहार का बजट है।
क्योंकि नीति आयोग ने विशेष राज्य के दर्जे का प्रावधान खत्म कर दिया है। इसलिए बिहार को पूर्वोत्तर राज्यों के साथ विशेष पैकेज दिया गया है। मखाना बोर्ड, पटना एयरपोर्ट और आईआईटी का विस्तार, निफ्टेम बिहार को मिला है। अन्य योजनाओं का फायदा भी बिहार को मिलेगा। विशेष राज्य के दर्जे से ज्यादा बिहार को मिला है। विकसित भारत बनाने वाला बजट है।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…