Bihar

इतना साल तो चले हैं ना भाई; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बुरे दौर पर बोले तेजस्वी यादव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भारतीय क्रिकेट टीम के दो डगमगाते सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा को पिच पर प्रदर्शन के बुरे दौर में एक जमाने में क्रिकेट खेल चुके राजनेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का साथ मिला है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि दोनों ने कई साल अच्छा प्रदर्शन किया है और खेल में हार-जीत तो चलता रहता है। इससे मनोबल थोड़े ना टूट जाता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान विराट और रोहित के खराब प्रदर्शन के बीच भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हार गई। भारतीय टीम पहला मैच जीती और तीसरा मैच ड्रॉ करवा सकी। बाकी तीनों मैच वो हार गई।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में बक्सर गए तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने खेल पर सवाल पूछ लिया था। पास में बैठे नेताओं ने रोकने की कोशिश की लेकिन विराट के साथ खेल चुके तेजस्वी का खिलाड़ी मन जाग गया। तेजस्वी ने कहा- “विराट, रोहित नहीं चले। इतना साल तो चले हैं ना भाई। ठीक है, हार जीत चलता रहता है। तो इससे क्या, मनोबल थोड़े टूटा। कोई अंत थोड़े ही है इसका। नए लोग हैं। नए लोग भी खेलेंगे। परफॉर्म करेंगे। और इतना कंट्रीब्यूट अगर देश के लिए उन दोनों ने किया है तो अगर एक सीरीज में नहीं करेंगे तो आप कैसे उसको…।”

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में रोहित शर्मा पांच पारियों में मात्र 31 रन ही बना सके थे। रोहित का एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर 10 रन का रहा था। आखिरी मैच में कथित तौर पर वो अपनी मर्जी से नहीं खेले। विराट कोहली भी पांच मैच खोलकर टीम के खाते में 190 रन ही जोड़ सके। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने दोनों को रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने की सलाह दी है और कहा है कि इससे दोनों को फॉर्म में लौटने में मदद मिल सकती है। 36 साल के कोहली ने 2012 जबकि 38 साल के रोहित ने 2016 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी के मैच में हिस्सा लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago