पश्चिमी चंपारण में पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के कई ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है । रजनीकांत प्रवीण के ऊपर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी के तहत विजिलेंस की टीम समस्तीपुर के बहादुरपुर स्थित उनके ससुराल ठाकुर सदन में उनकी सास निर्मला शर्मा के आवास पर सुबह से विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है।
प्रवीण समस्तीपुर जिले में भी पदस्थापित रह चुके हैं । उनकी सास बहादुरपुर मिडिल स्कूल से एचएम के पद से सेवानिवृत हो चुकी है । वहीं उनकी पत्नी सुषमा कुमारी शहर के काशीपुर स्थित तिरहुत अकैडमी में कार्यरत थी । फिलहाल उनकी पत्नी दरभंगा में निजी स्कूल का संचालन कर रही है । बिजनेस की जांच चल रही है । जांच में अब तक क्या कुछ निकाल कर आया है आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…