Bihar

PMCH हॉस्टल में जले हुए नोट-NEET एडमिट कार्ड मामले में बड़ा अपडेट, 16 दिनों से फरार डॉ. अजय गिरफ्तार

बिहार के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल- पीएमसीएच (PMCH) के चाणक्य हॉस्टल में एक कमरे से जले हुए नोट और नीट के एडमिट कार्ड मिलने के मामले में बड़ा अपडेट हुआ है.

पुलिस ने इस मामले में 16 दिनों फरार चल रहे पीएमसीएच के डॉक्टर अजय को गिरफ्तार कर लिया है. पीएमसीएच के TOP प्रभारी ने डॉक्टर अजय को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, काउंसलिंग के लिए पीएमसीएच के हथवा वार्ड पहुंचा था, इसी दौरान डॉक्टर को पुलिस ने धर दबोचा.

बता दें कि हाल ही में पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल के एक रूम में आग लग थी. पुलिस जब कमरे में पहुंची तो उसे जले हुए सामान में भारी मात्रा में जली नकदी और नीट के एडमिट कार्ड जले हुए मिले थे.

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था. जिसमें डॉक्टर अजय भी नामजद था. वह बीते 16 दिनों से फरार चल रहा था. अब पुलिस ने उसे धर दबोचा है. गिरफ्तार डॉक्टर से पूछताछ जारी. पूछताछ खत्म होने के बाद पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

5 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

13 घंटे ago