समस्तीपुर :- समस्तीपुर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के छात्रों ने बुधवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेकेनिकल वर्कशॉप समस्तीपुर का औद्योगिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार मंडल, सहायक प्रो. डॉ. वैशाली और सहायक प्रो. आशिष कुमार छात्रों के साथ उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुंगनायत ने बच्चों को कहा कि औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योग में प्रचलित तकनीकी कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न यांत्रिक उपकरणों और उनके संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला इंजीनियर द्वारा प्रशिक्षक प्रदान किया गया, जिन्होंने छात्रों को रेलवे के विभिन्न यांत्रिक कार्यों और उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रों ने कार्यशाला के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और विशेषज्ञों से तकनीकी पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नई दिशा मिली। इस तरह के भ्रमण से छात्रों को उद्योग के वास्तविक कार्य वातावरण को समझने का अच्छा अवसर मिलता है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…