Bihar

बिहार: दारू-चकने के साथ फुल मस्ती कर रहा था दरोगा! वीडियो वायरल होने पर कहा – शरबत पी रहा था

बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. पूरे प्रदेश में शराब बेंचना या पीना तो दूर शराब की खाली बोतलें भी रखना अपराध है. इस कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस पर है. वहीं जब पुलिसवाले खुद ही शराबी हों तो शराबबंदी कानून मजाक बन जाता है. ऐसा ही एक मामला जहानाबाद से सामने आया है. यहां एक दारोगा का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में शराब का सेवन करते दारोगा की पहचान सिकरिया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद के रूप में की गई है. शराब पीते दरोगा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई. हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एसआई फकीरा प्रसाद के सामने टेबल पर शराब से भरे तीन गिलास और फ्रूट चाट रखे हुए हैं. बताया जाता कि ये वीडियो विशुनगंज थाना का है. वीडियो में दारोगा फकीरा प्रसाद के बगल में बैठे व्यक्ति नही दिख रहे हैं. वहीं सब-इंस्पेक्टर का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी संजीव कुमार ने संज्ञान लेते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जो जांच का विषय है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद देखे जा रहे हैं, जो पहले विशुनगंज थाना में थे. वर्तमान में वह सिकरिया थाना में पदस्थापित हैं. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह वीडियो कब और कहां का हैं? हो सकता है कि यह वीडियो विशुनगंज या सिकरिया थाना का हो या उससे भी पहले का, यह जांच विषय है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस संबंध में आरोपी एसआई फकीरा प्रसाद जो जवाब दिया है, वह काफी हास्यापद है. उन्होंने कहा कि कुछ गेस्ट आये हुए थे. गर्मी के दिन थे तो सभी लोग शरबत पी रहे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago