Bihar

‘महिलाओं को गर्भवती बनाओ और 25 लाख पाओ’, अनोखी नौकरी के नाम पर ठगने वाले गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

डिजिटल युग में आम लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। हाल ही में महिलाओं को गर्भवती बनाने यानी प्रेग्नेंट करने की एक अनोखी नौकरी देने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बिहार के नवादा में साइबर थाने की एसआईटी ने बेबी बर्थ सर्विस के नाम से देशभर के लोगों से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। आरोपी निसंतान महिलाओं को गर्भवती करने का ऑफर देकर 25 लाख देने का वादा करते थे, फिर अपने जाल में फंसाकर युवकों से पैसे ऐंठ लेते थे। गर्भवती नहीं होने पर भी 5 लाख रुपये देने की बात कही जाती। इस साइबर अपराधी गैंग के सदस्य कई राज्यों के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुके हैं।

नवादा पुलिस की ओर से बीते सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसआईटी ने नारदीगंज थाना इलाके के कहुआरा गांव से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनकी उम्र 19 से 20 साल के बीच है। इनके फोन से व्हाट्सएप चैट, फोटो, ऑडियो, वीडियो और लेनदेन का बड़ी संख्या में डेटा बरामद किया गया।

प्ले बॉय सर्विस के नाम पर ऐड चलाते और लोगों को अपने जाल में फंसाते

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर प्ले बॉय सर्विस और ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस के नाम से सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाया जा रहा था। इनका मकसद था कि ये लोगों को मां नहीं बन पाने वाली महिलाओं को गर्भवती बनाने की नौकरी देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते। विज्ञापन से जुड़ने वाले लोगों आधार, पैन, अकाउंट नंबर और सेल्फी मोड में एक फोटो मांगा जाता था।

आरोपी लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पहले 500 रुपये लेते। फिर अन्य शुल्कों के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क बहुत लंबा है। इसका सरगना कोई और बताया जा रहा है। नवादा से गिरफ्तार अपराधियों को दिल्ली में बैठे किसी शख्स द्वारा डेटा उपलब्ध कराया जाता था। पुलिस फिलहाल इनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वे लोग किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर इस गिरोह से जुड़ गए थे। इनमें से एक आरोपी ट्रक ड्राइवर है तो दूसरा गोलगप्पे बेचने का काम करता है। दिसंबर 2023 में भी नवादा पुलिस ने मुफस्सिल थाना इलाके से ऐसे ही एक साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो प्रेग्नेंट करने के नाम पर ठगी कर रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

2 घंटे ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

2 घंटे ago

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…

3 घंटे ago

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

12 घंटे ago