शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव हुए हैं. नियोजित शिक्षक लंबे समय से राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए आंदोलन किया कर रहे थे, जिसके बाद सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद आज से उनके राज्यकर्मी के रूप में स्कूलों में ज्वाइनिंग शुरू हो गई है. इन शिक्षकों में खुशी की लहर है. वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है.
पहले शिक्षा विभाग ने विशिष्ट शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन, बाद में विरोध की वजह से यह भी पूरा नहीं हो सका. हालांकि नीतीश सरकार शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के फैसले पर रोक लगाने के लिए तब बाध्य हो गई. जब शिक्षकों के ही याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी. जिसके बाद शिक्षा विभाग को अपना फैसला वापस लेना पड़ा.
ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग ने दूसरी बार विज्ञापन प्रकाशित किया, जिसमें अब तक कुल 1,90,332 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किए हैं. इसमें 1,62,167 आवेदन ऐसे मिले हैं, जो दूरी के आधार पर अपना ट्रांसफर कराना चाहते हैं. इसके बाद 16,356 आवेदन ऐसे मिले हैं, जो पति/पत्नी के आधार पर मिले हैं. वहीं 2,579 ऐसे आवेदन मिले हैं, जिसमें गंभीर बीमारी के आधार पर ट्रांसफर मांगे हैं.
अब शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जो नई बात सामने आई है. ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए अभी शिक्षकों को कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि, यह इंतजार कब खत्म होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल 10 जनवरी तक ट्रांसफर पोस्टिंग होने की संभावना बिल्कुल नहीं है. वहीं इस बीच कल एसीएस एस. सिद्धार्थ ने महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. संभावना जताई जा रही है कि बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर चर्चा हो सकती है.
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…