Bihar

पेपर लीक के आरोपित संजीव मुखिया के खिलाफ वारंट जारी, एक महीने तक गिरफ्तारी नहीं तो ईओयू करेगी कुर्की

ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने पेपर लीक कांड के मुख्य सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। पटना सिविल कोर्ट ने सिपाही बहाली, बीपीएससी शिक्षक बहाली, नीट परीक्षा समेत अन्य में हुए पेपर लीक मामले के प्रमुख अभियुक्त संजीव मुखिया को जल्द गिरफ्तार करने का फरमान जारी किया है।

अगर 1 महीने में इसकी गिरफ्तारी नहीं हुई या यह हाजिर नहीं हुआ, तो इश्तेहार तामिला करते हुए उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी। ईओयू के स्तर से फिलहाल उसे तलाशने की कवायद तेज कर दी गई है।

कुछ दिन पहले तक उसके नेपाल में छिपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन अब उसके किसी अन्य स्थान पर छिपे होने की सूचना मिल रही है। ईओयू की टीम ने उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।

गौरतलब है कि संजीव मुखिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए ईओयू की टीम ने उसके घर समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में निवेश से लेकर जमीन-जायदाद के कागजात बरामद किए गए थे।

इस मामले की जांच फिलहाल चल रही है। संजीव मुखिया नालंदा के नूरसराय वाणिकी कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात है। पद पर रहते हुए उसने अपने बेटे डॉ. शिव के साथ मिलकर सेटिंग का बड़ा कारोबार चला रखा था। उसका बेटा सिपाही बहाली पेपर लीक मामले में अभी जेल में बंद है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

17 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

44 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago