Bihar

समाजसेवी के निधन पर दर्जनों जरूरतमंदों के बीच हुआ कम्बल वितरण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

खगड़िया के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सियादतपुर आगुवानी पंचायत निवासी समाजसेवी राजेश कुमार सिंह के निधनोपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता डॉ. सुदर्शन प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ से हुआ। वहीं सुंदरकांड के दौरान संपूर्ण माहौल भक्तिमय बना रहा। इससे पूर्व आगत अतिथियों ने स्मृतिशेष राजेश कुमार सिंह के तैल चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यूथ बिग्रेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला ने कहा कि राजेश बाबू न केवल एक सच्चे समाजसेवी, धार्मिक व शालीनता की प्रतिमूर्ति थे। बल्कि मानवीय भावनाओं के सागर भी थे। समाजसेवी कुंदन सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों, मजलूमों की सेवा की। वह हमारे बीच नहीं हैं किंतु उनके आदर्श व सिद्धांत हमेशा हम सबको प्रेरणा देते रहेगें।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके एकलौते पुत्र सूरज कुमार सिंह ने ठंड से बचाव के लिए 125 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह कंबल वितरण केवल एक सेवा कार्य नहीं है, बल्कि हमारे पिता के प्रति हमारी श्रद्धा और उनके आदर्शों को साकार करने का माध्यम है। हमारे पिता ने हमें हमेशा समाज सेवा का महत्व सिखाया। यह आयोजन उसी शिक्षा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।उन्होंने हमें सिखाया कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी ही सबसे बड़ी पूजा है। कंबल वितरण से लाभान्वित हुए बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कंबल प्राप्त करने वाले बुजुर्गों ने इस अवसर पर आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कठिन समय में उन्हें सर्दी से बचाने के लिए ऐसा प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है।

अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुदर्शन प्रसाद सिंह ने कहा कि राजेश जी जैसे व्यक्तित्व की स्मृति में इस प्रकार का आयोजन समाज सेवा का सबसे उत्तम उदाहरण है। यह न केवल उनकी स्मृति को जीवंत रखता है, बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा भी देता है। मौके पर मदन गोपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, किशोर कुमार सिंह, हेमंत सिंह, यशवंत कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, संदीप कुमार पाठक,अनिकेत सिंह, रवि कुमार सिंह, गोपाल यादव, राम एकबाल सिंह, रौशन सिंह, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago