Bihar

पटना में अपराधियों का पीछा कर रही थी बिहार पुलिस, तभी शुरू हुआ एनकाउंटर, 2 अपराधी ढेर, 1 दारोगा घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो अपराधी मारे गए और एक SI विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस 6 अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी, तभी ये मुठभेड़ हुई। दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि चार फरार हैं।

फुलवारी शरीफ के हिंदूनी में एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार,फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई। इस मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। गौरीचक थाने के SI विवेक कुमार को गोली लगी और उन्हें तुरंत एम्स पटना में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

छापेमारी करने गई थी पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी। ये अपराधी काफी समय से पुलिस की नजर में थे। पुलिस को इनके इस इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया। तभी अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें दो अपराधी मारे गए।

नालंदा के रहने वाले थे दोनों

मारे गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के निवासियों के रूप में हुई है। मुठभेड़ में दो अन्य अपराधी भी घायल हुए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चार अपराधी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल से पुलिस को कई खाली कारतूस और कुछ पिस्तौल भी मिले हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही सिटी SP पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल पुलिस मारे गए अपराधियों की पूरी जानकारी जुटा रही है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

30 मिनट ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago