Bihar

‘नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर मिलेंगे 5 लाख रुपये’, अनोखा जॉब ऑफर देकर ठगने वाले गिरफ्तार

बिहार की नवादा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ और ‘प्ले बॉय सर्विस’ नाम से जॉब का ऑफर देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिले के नारदीगंज थानाक्षेत्र के कहुआरा गांव से इनकी गिरफ्तारी हुई है.

इस प्रकार करते थे साइबर फ्रॉड:

नवादा पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाते थे. उन्हें बताया जाता था कि जिन महिलाओं को बच्चा नहीं हो रहा है, उनकी मदद करने पर आपको 5 लाख रुपये का इनाम मिलेगा. अगर महिला प्रेग्नेंट नहीं होती है तो भी आपको 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. जब कोई व्यक्ति इस लालच में आकर तैयार हो जाता तो उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20 हजार रुपये वसूल लिए जाते थे.

गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार:

इन गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस राज (20), भोला कुमार (20) और राहुल कुमार (19) शामिल हैं. ये सभी नवादा जिले के नारदीगंज थानाक्षेत्र के कहुआरा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे झूठे और प्रलोभन देने वाले विज्ञापनों से बचें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. इस घटना ने न केवल साइबर अपराध के नए रूप को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि लालच कैसे लोगों को ठगी के जाल में फंसा सकता है.

क्या बोले डीएसपी?:

इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी इमरान परवेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कहुआरा गांव के बगीचे में साइबर अपराधी ठगी कर रहे हैं. जिसको लेकर पुलिस जाल बिछायी और छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

48 मिनट ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

13 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

14 घंटे ago