Bihar

राजधानी पटना की सड़कों पर दौड़ेगी डबल डेकर बस; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राजधानी पटना की सड़कों पर जल्द ही डबल डेकर बसें दौड़ेंगी. पर्यटक इस बस से गंगा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक स्थलों का दीदार कर सकेंगे. इस बस का संचालन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम करेगा. इसके लिए बसों को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. निगम ने इन बसों का ट्रायल भी कर लिया है.

डबल डेकर बस का सफर और किराया

डबल डेकर बस में 40 सीटें होंगी, जिनमें 20 सीटें नीचे और 20 सीटें टॉप डेक पर होंगी. पर्यटक बस की छत पर बैठकर राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों और गंगा के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकेंगे. एक ट्रिप का किराया महज 100 रुपये तय किया गया है. इस यात्रा के दौरान बस में गाइड भी रहेंगे, जो पर्यटकों को रास्ते में पड़ने वाले स्थानों के बारे में जानकारी देंगे.

क्या होगा रूट

यह बस सबसे पहले आर ब्लॉक स्थित पर्यटन विकास निगम के कार्यालय से खुलेगी. इस बस की पहली यात्रा दीघा रोटरी से शुरू होकर कंगन घाट (पटना सिटी) तक जाएगी. इसके बाद वापसी में यह पर्यटकों को दीघा रोटरी ले जाएगी. यात्रा के दौरान गोलघर, गांधी मैदान, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस और बांस घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी. गाइड पर्यटकों को ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और अन्य रोचक जानकारियों की जानकारी देंगे. गंगा नदी के किनारे स्थित प्राचीन मंदिर, मस्जिद और ऐतिहासिक इमारतें भी यात्रा का हिस्सा होंगी.

दिन में दो बार चलेगी बस

डबल डेकर बस फिलहाल दिन में दो बार सुबह 9 बजे और शाम 4 बजे चलेगी. 28 किलोमीटर का यह सफर पूरा करने में करीब 1 घंटे का समय लगेगा. जरूरत और मांग के अनुसार बस के संचालन के समय में बदलाव किया जाएगा.

सुंदर सजावट और सुविधाएं

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. यात्रा के दौरान स्नैक्स भी मिलेंगे, जिसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे. जानकारी के मुताबिक, ये बसें पिछले 12 सालों से वर्कशॉप में खड़ी थीं, जिनका इस्तेमाल अब राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

12 मिनट ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

4 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

6 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

15 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

20 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

1 दिन ago