पटना एयरपोर्ट पर अब एक साथ 11 हवाई जहाज खड़ी हो सकेगी. यहां का नया टर्मिनल भवन बनकर तैयार हो गया है. पहले पटना एयरपोर्ट पर पांच हवाई जहाज को ही एक साथ खड़ी करने की सुविधा थी. यहां हवाई जहाज की संख्या बढ़ने के बाद एयरपोर्ट इलाके में ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ सकता है. पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले को लेकर बीएसआरडीसीएल के मैनिजिंग डायरेक्टर शीर्षत कपिल अशोक और एसएसपी अवकाश कुमार के साथ इलाके का निरीक्षण किया. डीएम ने अपडेट में बताया कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का संचालन अप्रैल 2025 से शुरू होने की संभावना है.
पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसलिए टैक्सी ट्रैक भी बन रहा है. प्लेनों की फ्रिक्वेंसी में वृद्धि होने से यात्रियों की संख्या में भी लगभग दोगुनी होने की संभावना है. वाहनों और यात्रियों के आवागमन के लिए नए टर्मिनल बिल्डिंग पर आगमन और प्रस्थान मार्ग बनाने का भी प्रस्ताव है. इसके अलावा एयरपोर्ट के आसपास के तीनों सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम होगा. इसमें राजा बाजार की ओर जाने वाली सड़क, पीर अली मार्ग और बीएसएपी की ओर जाने वाली सड़क शामिल है.
पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के एक्जिट पर 3 जगह से स्लिप रोड बनाने के योजना पर भी आने वाले दिनों में अध्ययन किया जाएगा. बीएसआरडीसीएल द्वारा नए टर्मिनल भवन के संचालन की स्थिति में दीर्घकालीन योजना के तौर पर फ्लाईओवर-अंडरपास के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया. अगर सबकुछ मानकों के मुताबिक रहेगा तो बहुत जल्द पटना एयरपोर्ट नए अंदाज में दिखेगा.
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…