Samastipur

समस्तीपुर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर की महाकुंभ में मौत, प्रयागराज में रेलवे ने लगाई थी ड्यूटी

प्रयागराज महाकुंभ से एक बुरी खबर है। बिहार के लाल और समस्तीपुर के बेटे डॉक्टर अभिषेक रंजन का निधन हो गया है। समस्तीपुर रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ अभिषेक रंजन की रविवार को प्रयागराज में अकस्मात मौत हो गयी। प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में रेलवे की ओर से उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। उनकी 26 जनवरी से 5 फरवरी तक ड्यूटी थी। लेकिन ड्यूटी शुरू होने के पहले ही दिन अहले सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। अभिषेक के निधन से उनके परिवार समेत पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है।

बीमार होने के बाद उन्हें आननफानन में कुंभ मेले में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान डॉ अभिषेक रंजन ने दम तोड़ दिया। समस्तीपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि डॉ अभिषेक 20 जुलाई 24 से रेलवे अस्पताल में पदस्थापित थे। उनकी कुंभ को लेकर प्रयागराज में रेलवे की ओर से ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार सुबह प्रयागराज के सीएमओ ने उनके अचानक बीमार होने और इलाज के दौरान मौत होने की सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय डॉ अभिषेक समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर के निवासी थे। वे अविवाहित थे। उनके पिता होमियोपैथ के चिकित्सक हैं। अभिषेक की अकस्मात मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। समस्तीपुर मंडलीय रेलवे चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि डॉ अभिषेक की बहाली कॉन्ट्रैक्ट पर हुई थी। आज सुबह प्रयागराज से पहले उनके बीमार होने की खबर आई। फिर बताया गया कि वे अब नहीं रहे। अभिषेक काफी तेज तर्रार और होनहार डॉक्टर थे। उनके निधन से रेलवे अस्पताल को बड़ी क्षति हुई है।

महाकुंभ 2025 में देश के सभी राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। अबतक करीब 10 करोड़ लोग महाकुंभ के संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। सरकार लगभग साढ़े सात हजार करोड़ कुंभ मेले के आयोजन करने में खर्च कर रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…

3 घंटे ago

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

3 घंटे ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

3 घंटे ago

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन…

4 घंटे ago

अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनायी तीन वर्ष की सजा

समस्तीपुर : अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय दीपक कुमार की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड…

4 घंटे ago