Bihar

बिहार: 4 साल के मासूम के गले में फंसा खिलौने का स्टील गियर, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के निकाला

बिहार के पूर्णिया में खेल-खेल में 4 साल के मासूम ने खिलौने के स्टील का गियर निगल लिया. पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र का मामला है. स्टील का गियर बच्चे के वोकल कॉर्ड में जा फंसा, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. ये बात मालूम चलते ही परिजन उसे लेकर शहर के निजी अस्पतालों में पहुंचे थे.

पूर्णिया में बच्चे के गले में फंसा खिलौने का स्टील गियर:

प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने परिजन के गरीबी स्थिति को देखते हुए मासूम बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया. डॉक्टर को पता था कि इस गरीब परिवार से वह मनमानी रकम वसूल नहीं कर पाएंगे, इसलिए डॉक्टर ने जान को खतरा बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया.

GMCH के डॉक्टरों ने बच्चे की बचायी जान:

इसके बाद परिजन पूर्णिया सरकारी अस्पताल GMCH लेकर पहुंचे. GMCH के चिकित्सक विकास कुमार ने बगैर किसी ऑपरेशन के सूझबूझ से स्टील के गियर को बाहर निकाल दिया, जिससे न सिर्फ बच्चे की जान बच सकी बल्कि परिजनों ने भी चैन की सांस ली है.

दो दिन से निजी अस्पताल का चक्कर लगा रहा था परिवार:

बच्चे की मां ने बताया कि दो दिन पहले खेलने के दौरान बच्चे ने खिलौने के एक लोहे की चकरी को निगल लिया जो उसके गले में फंस गया था. इसे निकालने के लिए कई प्राइवेट हॉस्पिटल के चक्कर लगाए, लेकिन कोई भी डॉक्टर इसके इलाज को तैयार नहीं हुआ.आखिरकार परिजन बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे.

बिना ऑपरेशन किए गले से स्टील गियर निकाला:

जीएमसीएच में बच्चे के गले का एक्सरे किया गया. उसे देखने के बाद डॉक्टर विकास कुमार उसे निकालने के लिए तैयार हो गए. बुधवार रात को बच्चे के गले में फंसे स्टील गियर को निकाला गया. इसके लिए बच्चे के गले का ऑपरेशन नहीं किया गया, बल्कि डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के लिए बच्चे को मौत के मुंह से वापस खींच लिया.

परिवार ने डॉक्टर को दिया धन्यवाद:

सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एनेस्थेटिक चिकित्सक डॉक्टर विकास ने बच्चे को बचा लिया. इस काम में उनका सहयोग अस्पताल के कर्मी नन्दन कुमार और मुनचुन कुमार ने किया. वहीं इस सराहनीय काम के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद रोगी को राहत मिली है. वहीं परिजन डॉक्टर और उनकी टीम का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago