Railway

प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाने वाली नियमित ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, कई स्पेशल ट्रेनों का किया जा रहा परिचालन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे द्वारा महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 08 जोड़ी और कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में जनवरी तक प्रतीक्षा सूची है, इसको लेकर श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए समस्तीपुर मंडल की ओर से सुरक्षा, संरक्षा, चिकित्सा सभी की व्यवस्था की गई है।

समस्तीपुर मंडल से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनो में 22563-जयनगर –उधना अंत्योदय एक्सप्रेस, 05285- जयनगर कुम्भ स्पेशल, 15231- बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस, 12435-गरीब रथ, 11062- जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11034- दरभंगा पुणे एक्स, 15559- दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस, 19484- बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस, 12561- स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 12545- रक्सौल लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 05295- दरभंगा कुम्भ एक्सप्रेस एवं 12577 बागमती एक्स शामिल हैं। इन सभी ट्रेनों में जनवरी माह तक प्रतीक्षा सूची है।

इसके अलावा 05559/05560 सहरसा-टूण्डला-सहरसा कुंभ मेला स्पेशल, 05561/05562 सहरसा-टूण्डला-सहरसा कुंभ मेला स्पेशल ,05563/05564 सहरसा-भिण्ड-सहरसा कुंभ मेला स्पेशल, 05205/05206 रक्सौल-टूण्डला-रक्सौ ल कुंभ मेला स्पेशल, 05267/05268 मुजफ्फरपुर- झूसी- मुजफ ्फरपुर कुंभ मेला स्पेशल, 05285/05286 जयनगर-झूसी-जयनगर कुंभ मेला स्पेशल, 05295/05296 दरभंगा-झूसी-दरभंगा स्पेशल शामिल है।

यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष रंग-कोडेड टिकट और बारकोडेड UTS प्रणाली का संचालन, श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और तकनीकी रूप से उन्नत यात्रा के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था एवं ऑब्जरवेशन रूम हैं। रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी की सतत तैनाती है।

बाइट :

भारतीय रेलवे का उद्देश्य महाकुंभ 2025 के आयोजन को सुरक्षित, स्वस्थ और यादगार बनाना है। रेलवे द्वारा की गई स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहेगी। रेलवे प्रशासन ने सभी पहलुओं पर ध्यान दिया है और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की है।

– विनय श्रीवास्तव, डीआरएम, समस्तीपुर मंडल

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

11 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago