समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अनशन के लिए पटना मरीन ड्राइव में टेंट सिटी बनवा रहे थे प्रशांत किशोर, जिला प्रशासन ने कर दिया खेला

70वीं बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से सत्याग्रह पर बैठे प्रशांत किशोर की एक और कोशिश को पटना जिला प्रशासन ने नाकाम कर दिया है। पीके की गिरफ्तार के बाद बेउर जेल प्रकरण और बिना शर्त बेल मिलने के बाद भी पीके सत्याग्रह पर हैं। पटना के मरीन ड्राइव इलाके में सत्याग्रह को लेकर पीके टेंट सिटी की निर्माण करा रहे थे लेकिन पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया।

दरअसल, 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में कथित धांधली के आरोप के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई थी। परीक्षा को रद्द कराने के लिए एक तरफ जहां बीपीएससी अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरह विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच छात्रों के मुद्दे को लेकर जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने सत्याग्रह करने का एलान कर दिया और पटना के गांधी मैदान में बिना जिला प्रशासन की अनुमति के आमरण अनशन पर बैठ गए।

IMG 20241130 WA0079

जिला प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बाद जब पीके ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो जिला प्रशासन के आदेश पर पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पीके को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और पेशी के बाद कोर्ट ने शर्तों के साथ उन्हें बेल दे दी लेकिन पीके ने कोर्ट की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया और बेल लेने से मना कर दिया, जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और आखिरकार कोर्ट ने बिना शर्त पीके को जमानत दे दी।

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

इस बीच प्रशांत किशोर ने अपना सत्याग्रह जारी रखा और अब वह पटना के मरीन ड्राइव इलाके में बड़े पैमाने पर सत्याग्रह करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए मरीन ड्राइव के पास खाली जमीन में पीके की तरफ से टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन जिला प्रशासन ने उसे अवैध करार देते हुए टेंट सिटी के निर्माण को रोक दिया है। आरोप है कि टेंट सिटी बनाने के लिए किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है। अब पीके आगे क्या करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139FB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02