Bihar

बिहार: हथियार के बल पर व्यापारी का अपहरण कर रजिस्ट्री करा ली जमीन, मंत्री रेणु देवी के भाई पर लगा आरोप

बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री रेणु देवी के भाई द्वारा जबरन मजदूर से जमीन नाम कराने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक ओर जहां पुलिस एक्शन में हैं। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष इस मुद्दे पर बिहार सरकार पर हमलावर है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री रेणु देवी के भाई का वीडियो दिखाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ‘बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री रही तथा वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री रेणू देवी के आदतन अपराधी भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद है।

उसने कल फिर बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की एवं पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन साइन कराए।

बिहार में पूर्णत: राक्षस राज स्थापित हो चुका है। सरकार और उसके मुखिया बेसुध है। हमने सबूत सहित वीडियो मीडिया के साथियों को भी दिया है, लेकिन सत्ता प्रमाणित दुर्दांत भाजपाई अपराधियों को कोई नहीं पकड़ सकता।

यही मंत्री का भाई किसी अन्य दल का होता तो तथा वो किसी से ऊंची आवाज में भी बात कर लेता तो सब छाती पीट-पीटकर विधवा-विलाप कर रहे होते!

इस दानवराज में तो यह अपहरण, मारपीट, पिस्तौल और जमीन कब्जा का मामला है। दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित समस्त सरकार को ऐसे दुर्दांत लुटेरे अपराधी, भू-माफिया, शराब माफिया, बालू माफिया और अपहरणकर्ता DK Tax देते है।’

पुलिस ने पीड़ित शिवपूजन महतो की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं मंत्री रेणु देवी के भाई कुमार उर्फ पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए अभियुक्त नगर के पावर हाउस चौक वार्ड 17 में आरोपित के घर पर छापामारी भी की। इस दौरान पिन्नू फरार मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago