Bihar

बिहार: CCTV से नजर, एआई से पहचान और ऑटोमेटिक चालान; समस्तीपुर समेत इन 26 जिलों में अब पटना वाला सिस्टम

पटना की तर्ज पर अब समस्तीपुर समेत राज्य के 26 जिलों में सीसीटीवी कैमरे से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से जिलों में हेलमेट नहीं पहनने वालों एवं अन्य यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान होगी और ऑटोमेटिक चालान करेगा। मार्च तक यह व्यवस्था लागू होगी और एक अप्रैल, 2025 से ऑटोमेटिक चालान कटने लगेंगे।

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि इस व्यवस्था से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति लोग अधिक जागरूक होंगे। वहीं, विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि राज्य के 26 जिलों के 72 महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से ऑटोमेटेड चालान जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार स्मार्ट सिटी वाले जिलों में पूर्व से यह व्यवस्था लागू है।

गौरतलब है कि बिहार में 2023 में हेलमेट नहीं लगाने से सड़क दुर्घटना में 1389 लोगों की मौत और 905 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन मौतों में 882 दोपहिया वाहन चालक एवं 507 पीछे सवार थे, जो हेलमेट नहीं पहने थे।

यहां होगी नई व्यवस्था

मधेपुरा, सुपौल, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर, मधुबनी, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, बांका, अररिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, गोपालंगज, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, खगड़िया, किशनगंज और मोतिहारी।

नौ जिलों में लगेंगे कैमरे

नौ अन्य जिलों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे वाहन की नंबर प्लट को स्वचालित रूप से स्कैन करेंगे। यातायात नियम के उल्लंघन की स्थिति में सिस्टम खुद ही चालान तैयार कर संबंधित पते पर भजेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

11 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

12 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

13 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

17 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

18 घंटे ago