बिहार के सहरसा जिल में पहली जनवरी की सुबह बड़ी घटना हो गई। यहां बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा को एक ऑटो ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में रत्नेश सदा को कई जगह पर चोट आई है। रत्नेश सदा का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। पुलिस ने ऑटो के चालको को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त टहलने निकले रत्नेश सदा को ऑटो चालक ने टक्कर मारी है।
बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा अपने पैतृक गांव गए हुए थे। सुबह के वक्त मंत्री अपने बॉडीगार्ड के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ऑटो चालक ने इन सभी को रौंद दिया।
इस घटना में मंत्री रत्नेश सदा और उनके 4 बॉडीगार्ड जख्मी हो गए। आननफानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद रत्नेश सदा को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
डॉक्टरों ने कहा है कि सभी की हालत पहले से बेहतर है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा ऑटो को जब्त कर लिया गया है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…