Bihar

बिहार की राजनीति में पगड़ी के बाद मास्क भी उतरा, CM नीतीश को सत्ता से बेदखल करने का शपथ लेने वाली पुष्पम प्रिया का 4 साल बाद दिखा चेहरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की शपथ लेकर चेहरे पर मास्क लगाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने कसम तोड़ ली है. सम्राट चौधरी की पगड़ी की तरह उनका मास्क भी उतर गया है. बिहार की राजनीति में सीधे मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन कर सुर्खियां बटोरनेवाली प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया ने नये वर्ष पर अपनी बिना मास्क वाली तस्वीर शेयर की है. सोशल साइट पर अपनी ताजा तस्वीर के कारण पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. लोग उनकी तस्वीर पर तरह-तरह के कामेंट कर रहे हैं.

चार साल पहले खायी थी कसम

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तरह ही कभी पुष्पम प्रिया ने भी कसम खाई थी कि जब तक वो नीतीश कुमार को सीएम पद से नहीं हटा देतीं, तब तक वो अपना मास्क नहीं उठाएंगी. साल 2020 में जब नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी की पार्टी हम और बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाई थी और खुद सीएम बने थे तब पुष्पम प्रिया ने यह कसम ली थी. उसके बाद से अक्सर पुष्पम प्रिया जब कहीं भी सार्वजनिक जगहों पर नजर आईं तो उनके चेहरे पर एक मास्क नजर आया, लेकिन साल 2025 में पुष्पम प्रिया ने चेहरे से मास्क उतार दिया है.

नहीं बताया मास्क उतारने का कारण

नये साल के मौके पर प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में पुष्पम प्रिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में वो बिना मास्क के नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए पुष्पम प्रिया ने सिर्फ इतना ही लिखा, ‘2025 की शुभ बेला आई.’ पुष्पम प्रिया ने अपने चेहरे से अचानक मास्क क्यों हटा लिया, इसके बारे में उन्होंने फिलहाल कुछ भी नहीं बताया है, लेकिन एक्स पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं जरूर दी हैं. रंजीत यादव नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘मास्क नहीं हटाना था. हैप्पी न्यू ईयर 2025’. कैलाश ठाकुर नाम क एक यूजर ने लिखा, ‘गजब अंदाज.’ मनीष पासवान नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘ढोल बजाओ रे दीदी मास्क लगाना भूल गई.’

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

6 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

9 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

9 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

19 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

20 घंटे ago