बिहार के सहरसा जिल में पहली जनवरी की सुबह बड़ी घटना हो गई। यहां बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा को एक ऑटो ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में रत्नेश सदा को कई जगह पर चोट आई है। रत्नेश सदा का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। पुलिस ने ऑटो के चालको को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त टहलने निकले रत्नेश सदा को ऑटो चालक ने टक्कर मारी है।
बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा अपने पैतृक गांव गए हुए थे। सुबह के वक्त मंत्री अपने बॉडीगार्ड के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ऑटो चालक ने इन सभी को रौंद दिया।
इस घटना में मंत्री रत्नेश सदा और उनके 4 बॉडीगार्ड जख्मी हो गए। आननफानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद रत्नेश सदा को अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
डॉक्टरों ने कहा है कि सभी की हालत पहले से बेहतर है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा ऑटो को जब्त कर लिया गया है।
समस्तीपुर : नगर परिषद के पूर्व सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता के असामयिक निधन पर गुरुवार…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी अब मंडल कारा में भी जोर…
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने मंगलवार को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम…
समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…
समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…