Bihar

लालू को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहने पर गरमाई सियासत, RJD ने ग्रैंड फादर की याद दिला कसा तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर सियासत गरमा गई है। दरअसल दिलीप जायसवाल ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कह दिया था और कहा था कि इस नाम से उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। अब इसपर अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने दिलीप जायसवाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ का पुरस्कार जरूर मिलना चाहिए।

अगर इस अवार्ड का प्रावधान नहीं है तो कर देना चाहिए क्योंकि भारत का इतिहास इन्होंने गंदा कर दिया है। संतोष सिंह ने कहा, ‘हां बिल्कुल इनको ’फादर ऑफ क्राइम’ का पुरस्कार मिलना चाहिए। अगर संविधान में इसका प्रावधान नहीं है तो कर देना चाहिए क्योंकि भारत का इतिहास इन्होंने गंदा किया है। सिर्फ बिहार का ही नहीं जंगलराज को जिसने देखा है वो बिहार आने से आज भी डरते हैं। इसलिए बीजेपी अध्यक्ष ने सही ही कहा है कि इनको फादर ऑफ क्राइम का अवार्ड मिलना चाहिए।’

JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ‘सच कड़वा जरुर होता है। माननीय उच्च न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के राज को जंगलराज कहा था। हम तो आतंक राज कहते थे। तो अगर अपराध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान नहीं बल्कि अति विशिष्ठ योगदान के लिए किताब लिखा जाएगा तो इसमें लिखा जाएगा कि लालू प्रसाद यादव इस विशेष पुरस्कार के लिए चयनित होंगे।’

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘क्राइम के ग्रैंड फादर तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ही हैं। यह बात तो दिलीप जायसवाल को मालूम ही होगा। क्योंकि जो गुजरात में हुआ क्रूरतापूर्ण वो रोंगटा खड़ा कर देता है। मालेगांव में हुआ वो रोंगटा खड़ा कर देता है तो ग्रैंड फादर तो आप ही के यहां हैं। अगर पुरस्कार मिलना होगा तो इन लोगों को मिलेगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

शटडाउन का वो ‘झूठा दावा’ जिसने बुझा दिया लाइनमैन राहुल का चिराग, चीनी मिल चौक स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ऑपरेटर फरार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…

60 मिनट ago

समस्तीपुर : एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र की तीरा पंचायत के जटमलपुर गांव में बुधवार देर रात…

1 घंटा ago

Facebook, X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं, बिहार में IG-DIG को मिली नई पावर

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने…

2 घंटे ago

FIR तक ही सिमटी समस्तीपुर पुलिस, चोरी की अधिकांश वारदातों में हाथ खाली, शहर में बढ़ती चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

समस्तीपुर : शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से चोरी की…

2 घंटे ago

दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन…

2 घंटे ago

अवैध हथियार रखने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनायी तीन वर्ष की सजा

समस्तीपुर : अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय दीपक कुमार की अदालत ने मुफस्सिल थाना कांड…

2 घंटे ago