Bihar

बिहार: जिसकी हत्या में चचेरे भाइयों को जेल काटनी पड़ी, वह शख्स 17 साल बाद झांसी में जिंदा मिला

बिहार से 17 साल पहले अचानक लापता हुए जिस शख्स की हत्या के आरोप में उसके तीन चचेरे भाइयों को जेल काटनी पड़ी, वह शख्स सोमवार को झांसी के गांव धवारा में पुलिस को संदिग्ध हालत में मिला। जानकारी होने परिवारवालों के होश उड़ गए। बिहार से आई पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बिहार के जिला रोहतास गांव देवरिया पोस्ट पलेजा थाना अकोड़ी गोला निवासी 50 वर्षीय नथुनी पाल झांसी के गांव घवारा निवासी किसान धर्मदास अहिरवार के यहां छह माह से शरण लिए हुए था। वह किसान का हाथ बंटाता था। सोमवार को बरुआसागर थाने की धमना चौकी प्रभारी नबाब सिंह गश्त पर थे। रास्ते में उन्हें संदिग्ध हालात में नथुनी पाल नजर आया।

पूछताछ के दौरान उसने अपने घर का पता दिया। चौकी प्रभारी ने बिहार के थाना अकोड़ी गोला से संपर्क किया तो उनके होश उड़ गए। वहां बताया गया कि नथुनी की 17 सितंबर 2008 को हत्या हो चुकी है। चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप है। मामला संज्ञान में आते ही बिहार की पुलिस झांसी के लिए निकल गई।

यह है नथुनी की पूरी कहानी

नथुनी पाल के पिता रामचंद्रपाल और मां की मौत के बाद चाचा रती पाल ने उसे पाला। रती के चार बेटे विमलेश पाल, भगवान, सतेंद्र, जितेंद्र हैं। 17 सितंबर 2008 को वह लापता हो गया तो नथुनी के मामा बाबूलाल ने चाचा रती और बेटों पर अपहरण कर जमीन के लिए नथुनी की हत्या कर जमीन में गाड़ने का आरोप लगाया। एफआईआर के बाद विमलेश पाल, भगवान, सतेंद्र को सात से आठ माह जेल काटनी पड़ी। मुकदमे के दौरान चाचा रती पाल की मौत हो गई। जितेंद्र पाल का नाम पुलिस में होने के कारण केस से बाहर रखा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago