बिहार के दरभंगा से पटना जा रही एक यात्री बस में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। हाजीपुर और पटना के बीच महात्मा गांधी सेतु पर यह हादसा हुआ। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के साथ ड्राइवर और खलासी ने भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस पूरी तरह धूं-धूंकर जल गई। बताया जा रहा है कि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर पाया नंबर 14 के पास हुआ। बस शिव गंगा ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है। यह दरभंगा के लहेरियासराय से पटना के गांधी मैदान जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग का विकराल होने से पहले ही सभी गाड़ी से बाहर आ गए। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
आग लगने के बाद गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर यातायात बंद हो गया है। इस लेन पर जाम लग गया है। आग की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग को बुझाने के प्रयास किए गए। हालांकि, बस पूरी तरह जल गई।
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…