बिहार के दरभंगा से पटना जा रही एक यात्री बस में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। हाजीपुर और पटना के बीच महात्मा गांधी सेतु पर यह हादसा हुआ। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के साथ ड्राइवर और खलासी ने भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस पूरी तरह धूं-धूंकर जल गई। बताया जा रहा है कि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर पाया नंबर 14 के पास हुआ। बस शिव गंगा ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है। यह दरभंगा के लहेरियासराय से पटना के गांधी मैदान जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग का विकराल होने से पहले ही सभी गाड़ी से बाहर आ गए। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
आग लगने के बाद गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर यातायात बंद हो गया है। इस लेन पर जाम लग गया है। आग की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग को बुझाने के प्रयास किए गए। हालांकि, बस पूरी तरह जल गई।
समस्तीपुर : महिला से करीब साढ़े 13 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…
समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…
समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…