Bihar

बिहार में 30,750 सीटों पर डीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने D.EL.Ed 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। D.EL.Ed में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। आप 11 जनवरी 2025 से BSEB D.EL.Ed 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लास्ट डेट 22 जनवरी 2025 है।

आवेदन करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें। अगर आपको आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।

BSEB D.EL.Ed की परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। यानी आपको ढाई घंटे मिलेंगे। प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क से प्रश्न पूछे जाएंगे।

अगर आप इंटरमीडिएट में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चुके हैं तो आप D.EL.Ed के लिए आवेदन कर सकते हैं। BSEB ने D.EL.Ed, D.P.Ed, और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आप BSEB की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इस साल 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, 1 जनवरी 2025 तक आपकी उम्र 17 साल से ज़्यादा होनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार का जिक्र, INDIA गठबंधन छोड़ने पर क्या लिखा

Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…

24 मिनट ago

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

15 घंटे ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

1 दिन ago