पटना एसएसपी पुलिस प्रशासन पर धब्बा लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इस दौरान एसएसपी अवकाश कुमार ने फिर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। उन पर शराब माफियाओं के साथ सांठ-गांठ कर शराब माफियाओं के पास से जब्त किये गये शराबको छुपाने का आरोप है। सस्पेंड किये गये सभी पुलिसकर्मी सुलतानगंज थाना के हैं। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक मुरारी कुमारी, सिपाही नागेन्द्र पासवान, अग्नि शमन चालक शैलेश कुमार और संतोष पासवान शामिल हैं।
कैसे खुला मामला
यह मामला सामने आने को लेकर सिटी एसपी ईस्ट डॉ के रामदास ने बताया कि 14 जनवरी को सुलतानगंज थाना की पुलिस ने मरीन ड्राइव से गुजरने के दौरान अवैध विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों संजय कुमार, राहुल कुमार और रौनक कुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान तस्करों ने पुलिसकर्मियों का पोल खोलते हुए बताया कि उनके पास तीन बैग हैं जिसमें कुल 46 बोतल विदेशी शराब हैं।
तीनों ने यह भी बताया कि वेलोग बाढ़ से एनएमसीएच के आसपास शराब डिलीवरी करने आए थे। मरीन ड्राइव से गुजरने के दौरान सुलतानगंज थाना के पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। रोकने के बाद पुलिसकर्मी उन तीनों से पूछताछ करने लगे। जब पुलिसकर्मियों को इस बात की जानकारी हुई कि वे तीनों शराब की बोतलों को ले जा रहे हैं, तब गाड़ी के चालक को उनलोगों ने छोड़ दिया। फिर उन पुलिसकर्मियों ने बरामद कुल 46 बोतल में से 16 बोतल अपने पास रख लिया और मात्र 30 बोतल ही जब्ती में दिखलाया।
थाना के अंदर पेड़ से ही निकलने लगा छुपाया हुआ शराब
गिरफ्तार शराब तस्करों के द्वारा दिए गये बयान के बाद एसएसपी अवकाश कुमार ने जांच के आदेश दिए। अब थाना के अंदर ही जांच शुरू हो गई। जांच के दौरान थाना के अंदर ही सुल्तानगंज थाना के कैंपस में स्थित पेड़ के ओट में से 16 बोतल बरामद हो गये। आरोपियों ने तस्करी में शामिल गाड़ी के चालक को छोड़ देने की भी बात कही। यह सब देख और सुनकर थाना में हर कोई हैरान रह गया।
इस संबंध में सिटी एसपी ईस्ट ने बताया कि एएसआई मुरारी कुमार, सिपाही नागेंद्र पासवान, चालक शैलेश कुमार यादव और संतोष पासवान को सस्पेंड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनपर विभागीय कार्रवाई होगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…
समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…