Samastipur

श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री, कहा- “मानवीय भावनाओं के सागर थे अर्जुन बाबू”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी समाजसेवी व पुरानी दुर्गा पूजा समिति मऊ के सचिव स्मृति शेष अर्जुन प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत राजस्व कर्मी अवधेश कुमार सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान बिहार सरकार में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्व. सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्मृति शेष अर्जुन बाबू मानवीय भावनाओं के सागर थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता दी थी। वें न केवल किसानों के लिए नजीर थे बल्कि पूरे इलाके में विराट व्यक्तित्व वाले एक सच्चे और अच्छे इंसान के रूप में भी उनकी पहचान थी। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सदैव अपनी महत्ती भूमिका निभाने वाले अर्जुन बाबू के आकस्मिक निधन से मैं बहुत मर्माहत हूं। पुरानी दुर्गा मंदिर, मऊ के सम्यक विकास और नव निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि अर्जुन बाबू न केवल एक सच्चे समाजसेवी, धार्मिक व शालीनता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने हमेशा गरीबों, मजलूमों की सेवा की। वह हमारे बीच नहीं हैं किंतु उनके आदर्श व सिद्धांत हमेशा हम सबको प्रेरणा देते रहेगें। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत सिंह टुनटुन, मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह,सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह, मऊ धनेशपुर उत्तर पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बाजिदपुर पैक्स अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, विमल प्रसाद सिंह, जदयू नेता सुरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,कुंदन सिंह, सीता गिरी,अमरनाथ मुन्ना,

पत्रकार पदमाकर सिंह लाला, संजीव कुमार सिंह,रामाधार झा,राजकुमार पाण्डेय, पंकज कुमार सिंह, दिनेश पासवान, देवेन्द्र महतो, छोटे भाई मिथिलेश कुमार सिंह, पुत्र बच्चा सिंह, अभिमन्यु सिंह,भतीजा मऊ धनेशपुर दक्षिण पैक्स अध्यक्ष रामबिहारी सिंह पप्पू आदि लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इससे पहले मंत्री ने उनके पुत्र बच्चा सिंह व स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago