Bihar

बिहार में कौन है सबसे अमीर मंत्री? सीएम नीतीश तो बहुत पीछे, सीएम नीतीश तो बहुत पीछे, विजय चौधरी और महेश्वर हजारी कितने संपत्ति के मालिक

बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने अपने संपत्ति की घोषणा कर दी है. साल 2024 के आखिरी दिन बिहार सरकार के 30 मंत्रियों ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपत्ति के मामले में अपने कई मंत्रियों से पीछे हैं. सीएम नीतीश कुमार के पास नगद के रूप में केवल 21 हजार रुपये हैं. वहीं बैंकों में मात्र साठ हजार रुपये जमा है. दिल्ली में एक हजार वर्ग फीट के आवास के अलावा सीएम नीतीश कुमार के पास कोई चल-अचल संपत्ति नहीं है. वहीं इस बीच सवाल उठता है कि बिहार सरकार में सबसे अमीर मंत्री कौन है.

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर मंत्रियों की घोषणा के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज सिंह उर्फ नीरज कुमार बबलू सबसे अमीर मंत्री हैं. नीरज कुमार सिंह के पास कुल संपत्ति 13.98 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें 3.26 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति 10.72 करोड़ रुपए की है. वहीं बिहार सरकार के सबसे गरीब मंत्री सुरेंद्र मेहता हैं. सुरेंद्र मेहता के पास मात्र 65.18 लाख की कुल संपति है.

वहीं नीतीश कुमार के दोस्त माने जाने वाले मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 40000 रुपये नगद है, जबकि बैंक खाते में में पांच लाख 59 हजार रुपये हैं. वहीं उनके पास 12.33 लाख रुपये के शेयर भी है. इसके अलावा विजय चौधरी के पास एक मारूति अल्टो कार और दस ग्राम सोना है. वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 18.72 लाख रुपये का सोना होना है. मंत्री महेश्वर हजारी की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ ,उनकी पत्नी की 5.09 करोड़ है.मंत्री के बैंक खाते में 51 लाख है तो उनकी पत्नी के खाते में 53 लाख रुपए है.

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नगद के मामले में सबसे आगे हैं. वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास सबसे ज्यादा कैश है. उनके पास नकद छह लाख 70 हजार रुपये कैश है. वहीं पत्नी के पास भी करीब पांच लाख सत्तर हजार रुपये नकद है. वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के पास नकद राशि नहीं है. पति-पत्नी दोनों को मिला कर अचल संपत्ति करीब साढ़े पांच करोड़ से अधिक की है.

इसके अलावा परिवहन मंत्री शीला मंडल की कुल संपत्ति 2.62 करोड़ की है. शीला मंडल के पास अचल संपत्ति 2.20 करोड़ की है. उनके पास मधुबनी में 1.25 करोड़ की जमीन, पटना में 45 लाख रुपये की 900 वर्ग फूट जमीन है. चल संपत्ति 42.75 लाख है. जिसमें ज्वलेरी 29.74 लाख रुपये की है. वहीं शिक्षा मंत्री मंत्री सुनील कुमार की कुल संपत्ति 3.66 करोड़ .नकद 51 हजार रुपये . कुल अचल संपत्ति 77.80 लाख है.

मंत्री रेणु देवी के पास 8.35 लाख रुपये नगद बैंक में 8.39 हजार रुपये हैं. उनके पास एक इनोवा और स्कॉर्पियो गाड़ी . मंत्री के पास रायफल और पिस्टल भी . मंत्री सुमित सिंह के पास 4.77 करोड रुपए चल संपत्ति, 3.93 करोड़ रूपया चल संपत्ति कल 8.69 करोड रुपए की संपत्ति. वह भी पिस्टल और रायफल के शौकीन हैं. मंत्री जमा खान के पास 1.9 करोड रुपए चल संपत्ति ।30 लाख रुपया अचल संपत्ति है. कुल संपत्ति 1.49 करोड रुपए की है.

मंत्री नीतीश मिश्रा के पास चल संपत्ति 2.50 करोड अचल संपत्ति 5.44 करोड रुपये की है. कुल संपत्ति 6.95 करोड़ की है. मंगल पांडे के पास चल संपत्ति 2. 34 करोड़ अ चल संपत्ति 1.30 करोड़ कुल संपत्ति 3.64 करोड़ की है. दिलीप जायसवाल के पास चल संपत्ति 2.82 करोड़ अचल संपत्ति 6.24 करोड़ रुपये की है. उनके पास कुल संपत्ति 9.6 करोड़ रुपये की है. वहीं मंत्री संतोष कुमार सुमन के पास चल संपत्ति 1.81 करोड़, अचल संपत्ति 3.81 करोड़ की है. उनकी कुल संपत्ति 5.63 करोड़ की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago