Samastipur

नववर्ष के आगमन को लेकर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का कैंपस सजधज कर हुआ तैयार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : नववर्ष 2025 के आगमन को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय कैंपस सजधज कर पर्यटक स्थल के रूप में तैयार है। कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय स्वयं अधिकारियों को विश्वविद्यालय परिसर के सभी पिकनिक स्थल पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है। बोटेनिकल गार्डन, तितली पार्क, जैविक उद्यान, संविधान पार्क, हाईटेक हॉर्टिकल्चर, शुगर केन स्थित संग्रहालय सहित गोराई घाट पर बने रिवर फ्रंट जश्नकारियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्थानीय थाना के सहयोग से अतिरिक्त पुलिस बल की समुचित व्यवस्था करा दी गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मौसम अनुकूल होने के कारण इस बार विवि परिसर में विगत वर्षों के भांति ज्यादा भीड़ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। संपदा पदाधिकारी डॉ. सीके झा ने बताया कि पिकनिक के दौरान असामाजिक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरा के सहारे निगरानी बढ़ा दी गयी है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी नववर्ष के आगमन पर परिसर में आये हुए जश्नकारियों पर विशेष निगरानी रखेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

2 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

5 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

6 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

16 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

16 घंटे ago