Bihar

बिहार के इस DSP को वापस इंस्पेक्टर बनाया गया, जानिए पुलिस मुख्यालय ने क्या बतायी वजह…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर डीएसपी बने थे. करीब 6 महीने तक वो डीएसपी के पद पर रहे. लेकिन 6 महीने के अंदर ही उन्हें अब गहरा झटका लगा जब प्रमोशन को कैंसिल करते हुए वापस फिर से इंस्पेक्टर बना दिया गया. पुलिस उपाधीक्षक के पद पर दी गयी प्रोन्नति वापस ले ली है. पुलिस मुख्यालय ने इसकी वजह भी बता दी है कि क्यों प्रमोशन को कैंसिल किया गया है. डीएसपी राम एकबाल प्रसाद यादव को इंस्पेक्टर पद पर वापस लाया गया है.

पहले प्रमोशन मिला और फिर छीन लिया गया रैंक

बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव को बीते साल 18 जुलाई को प्रमोशन मिला था और वो डीएसपी रैंक पर प्रमोट किए गए थे. लेकिन अब उन्हें वापस इंस्पेक्टर बना दिया गया है. उनकी सेवा पुलिस मुख्यालय को वापस की गयी है. दरअसल, पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर ही उन्हें उच्चतर पद का प्रभार दिया गया था. लेकिन इसके उसी महीने मुख्यालय ने पत्र लिखकर बताया कि राम एकबाल प्रसाद यादव के ऊपर गया में विभागीय कार्यवाही चल रही है इसलिए उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है. इसके बाद प्रमोशन कैंसिल कर दी गयी है.

बिहार में इंस्पेक्टरों को मिला प्रमोशन, बने डीएसपी

बताते चलें कि बिहार पुलिस के कई इंस्पेक्टरों को प्रमोशन पिछले साल दिया गया. वहीं 100 से अधिक डीएसपी की पोस्टिंग भी साल के अंत में की गयी. अलग-अलग जगहों पर इन पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. दूसरी तरह अपने ऊपर चल रही विभागीय कार्यवाही की वजह से राम एकबाल प्रसाद यादव को सर्विस में बड़ा नुकसान हुआ है. उनका प्रमोशन कैंसिल कर दिया गया जिसके बाद अब वो फिर से इंस्पेक्टर के ही पद पर रहेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago