Bihar

BPSC धरना प्रदर्शन में अब खेसारी लाल यादव की एंट्री, अभ्यर्थियों से कहा- लॉलीपॉप लेके बुड़बक…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर फिर से कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 13 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं. इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है. नेताओं के बाद अभिनेताओं की भी एंट्री शुरू हो गई है. अभ्यर्थियों के सपोर्ट में अब भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी उतर चुके हैं.

उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर इसको लेकर पोस्ट किया है. खेसारी ने लिखा है कि- “ना फलनवा कामे आई, ना चिलनवा… उल्टा आपके इमोशन के वैल्यू देने के बजाय, आपके इमोशन को बझायेगा लोग. आ तब तक बझायेगा लोग, जब तक आप कोई नया नेता ना पैदा कर दें या और कमजोर ना हो जाये. इसलिए किसी के सहारे नहीं रहिये. अपना डंडा और उसमें अपना झंडा हर जिले में मजबूत कीजिए. और हां, लॉलीपॉप लेके बुड़बक मत बनियेगा. लड़ाई हक की है. ठीक है!”

छात्रों के समर्थन में उतरे खेसारी

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पटना में चल रहे बीपीएससी आंदोलन को लेकर आक्रोशित हो गए हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं का तीन सप्ताह से आंदोलन चल रहा है. शनिवार को आयोग 22 परीक्षा केंद्रों पर उस बापू परीक्षा केंद्र के कैंडिडेट्स की परीक्षा फिर से लेने जा रहा है जिनकी परीक्षा 13 दिसंबर को हंगामा के कारण रद्द कर दी गई थी.

जनसुराज सहित कई राजनैतिक दल सड़क पर

इससे आक्रोशित परीक्षार्थी बापू परीक्षा केंद्र के साथ-साथ सारे केंद्र की परीक्षा रद्द करने और दोबारा परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, सीपीआई, सीपीएम और पप्पू यादव सड़क पर उतर चुके हैं. नीतीश कुमार की सरकार ने यह कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है कि बीपीएससी एक स्वतंत्र निकाय है और छात्र हित में फैसला लेना आयोग का काम है. इस मामले में अभिनेता खेसारी भी अब अपनी प्रतिक्रिया दे दिए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

10 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago