Bihar

धरना प्रदर्शन के बीच BPSC चेयरमैन का बड़ा बयान, इस महीने जारी होगा 70वीं PT परीक्षा का रिजल्ट

पटना स्थित बापू परीक्षा सेंटर पर 13 दिसंबर को हंगामे के बाद रद्द हुई BPSC 70वीं PT परीक्षा आज शनिवार को 22 केंद्रों पर ली जा रही है. एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया है. सुबह 9.30 बजे से एंट्री शुरू हुई थी.

इस बीच बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन परमार रवि मनु भाई ने बताया है कि BPSC 70वीं PT का रिजल्ट जनवरी के अंतिम हफ्ते में जारी किया जा सकता है. उसके बाद अप्रैल में मेन्स की परीक्षा ली जाएगी.

DM ने कहा प्रशांत किशोर पर लिया जाएगा एक्शन

वहीं री एग्जाम के बीच सेंटर पर पहुंचे डीएम चंद्रशेखर ने कहा है कि ‘री एग्जाम के बाद प्रशांत किशोर पर एक्शन लिया जाएगा. वो पब्लिक प्लेस पर धरना नहीं दे सकते हैं. इस पर कोर्ट ने रोक लगा रखी है. हमारी तरफ से प्रशांत किशोर को लिखित नोटिस दिया है फिर भी नही हटे हैं. बता दें कि पीके पिछले दो दिनों से BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में गांधी मैदान में धरने पर बैठे हैं. शनिवार को भी उनका अनशन जारी है.

आयोग ने माना था गड़बड़ी

बता दें कि 30 दिसंबर 2024 को छात्रों का एक डेलिगेशन मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिला था. उनकी ओर से पांच मांगों को रखा गया था. परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी. कैंडिडेट्स ने कहा था कि बापू सेंटर पर हुई परीक्षा का पेपर दिन में ही लीक हो गया था. इस पर आयोग ने भी गड़बड़ी माना और दोबारा परीक्षा करवाने की बात कही थी. उसी दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे एक कैंडिडेट को पटना कलेक्टर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ मार दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago