Bihar

बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार पंचायती राज विभाग ने एक नई भर्ती अधिसूचना जारी की है. बिहार सरकार ने बिहार ग्राम कचहरी में सचिव पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में काम करने का सपना रखते हैं और पंचायत प्रशासन में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार बिहार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, ps.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है, जिसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. सचिव पद पर चयनित उम्मीदवारों को पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पंचायतों के कामकाजी मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज और विवरणों को ध्यान से भरने की आवश्यकता होगी.

क्या है योग्यता ?

बिहार ग्राम कचहरी सचिव की यह भर्ती जिलेवार आयोजित की गई है. इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इण्टरमीडिएट (12वीं) पास होना आवश्यक है, या फिर राज्य सरकार द्वारा घोषित समकक्ष अर्हता होनी चाहिए.

कितनी है आयुसीमा ?

बिहार ग्राम कचहरी सचिव बनने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित की गई है. अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष निर्धारित की गई है. जबकि पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

कितना होगा वेतन ?

बिहार ग्राम कचहरी की यह भर्ती कांट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 6000 रुपये का मानदेय (वेतन) दिया जाएगा.

कैसे होगा सिलेक्शन ?

ग्राम कचहरी सचिव के पद पर उम्मीदवारों का चयन 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. इसके अलावा, स्नातक डिग्री धारकों को 10 प्रतिशत और स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को 20 प्रतिशत अंकों की अतिरिक्त अधिमानता दी जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

1 घंटा ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

7 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

8 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

9 घंटे ago