Bihar

डेढ़ किलो सोना 27 किलो चांदी, शिक्षा पदाधिकारी के घर मिला बेतिया महाराज जैसा जेवरातों का खजाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेतिया शहर में जेवरातों को लेकर बेतिया महाराज के खजाने की चर्चा चल रही थी. लेकिन अब बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर मिले बेसकीमती जेवरातों की तुलना अब बेतिया महाराज के खजाने से की जाने लगी है. गुरुवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसबीयू) ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) रजनीकांत प्रवीण के बेतिया, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

इस छापेमारी में डीइओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये नकद के अतिरिक्त करीब तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का पता लगा है. साथ ही इस छापेमारी में 2 करोड़ कैश, 27 किलो चांदी, 1 किलो 300 ग्राम सोने के जेवर और प्रॉपर्टी के पेपर मिले हैं. डीइओ के बेतिया स्थित आवास से 64 लाख नगद मिले हैं.

देर शाम तक जारी रही नोटों की गिनती

वहीं, दरभंगा स्थित उनकी पत्नी के आवास पर बोरों में बंद मिले नोटों की गिनती देर शाम तक जारी रही. एसबीयू ने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, नोट गिनने के लिए दो मशीनों के साथ ही स्थानीय बैंक शाखाओं के कर्मियों की भी सेवा ली जा रही है. छापेमारी की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने डीइओ को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पूर्णिया निर्धारित कर दिया है. नालंदा जिले के मूल निवासी रजनी कांत प्रवीण ने 2005 में शिक्षा विभाग में योगदान दिया था.

जमीन के कई दस्तावेज भी मिले

एसवीयू के मुताबिक डीइओ के बेतिया आवास से 60 लाख नकद के साथ ही 40 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं. वहीं, दरभंगा में उनकी पत्नी सुषमा कुमारी के आवास पर मिली नकदी में से एक करोड़ रुपये के नोटी की गिनती पूरी हो गयी है. गिनती देर रात तक चलने की उम्मीद है. यहां पर भी लगभग 50 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं.

देर शाम तक एसवीयू की जांच में सुषमा कुमारी के नाम पर पटना के सादिकपुर में आवासीय जमीन, हनुमान नगर में आवासीय फ्लैट, दरभंगा में 48 डिसमिल कृषि योग्य भूमि व नौ डिसमिल आवासीय भूमि, पटना के शेखपुरा में छह डिसमिल में मकान का पता चला है. मधुबनी के नरपति नगर में 15.26 डिसमिल व्यवसायिक भूमि और मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक मथुरापुर मुहल्ला में 1 कट्टा 9 धुर जमीन का पता चला है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago