Bihar

वाहन चेकिंग दौरान युवक ने पुलिस को मारा थप्पड़, दो भाइयों को किया गया गिरफ्तार

बिहार के बेतिया जिले में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को दो युवकों ने थप्पड़ जड़ दिया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार देर शाम घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला शिकारपुर थाना के सामने का है।

अपर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान नरकटियागंज के प्रकाश नगर मुहल्ला निवासी तंजीम आलम और अफरोज आलम के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश को लेकर शुक्रवार दोपहर शिकारपुर थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात शिकारपुर थाना के एसआई अनील कुमार और पुलिस बल वाहन जांच कर रही थी।

गाली देने से मना करने पर उलझे युवक

दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार बिना हेलमेट के तेजी से आएं। ड्यूटी में तैनात अधिकारी ने जब वाहन को रुकने के लिए कहा, तो दोनों आग बबूला हो गए। गाली गलौज करने लगे। पुलिस पदाधिकारी ने दोनों को गाली देने से मना किया। बाइक साइड में लगाने के लिए कहा, तो दोनों उलझ गए और पुलिस पदाधिकारी पर हाथ छोड़ दिया। वहां अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और दोनों को अरेस्ट कर लिया।

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

9 घंटे ago