Bihar

अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, RJD विधायक मुकेश रौशन की फिसली जुबान

RJD के महुआ विधायक मुकेश रौशन की जुबान फिसल गई। RJD MLA मुकेश रौशन शहर के हाजीपुर स्टेशन के सामने भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। तभी राजद MLA मुकेश रौशन ने सभी को चुप कराकर वे अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा लगाने लगे।

मुकेश रौशन ने अमित शाह के संसद भवन में सदन के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में हाजीपुर में शनिवार की शाम मार्च में निकले थे। इसकी अगुवाई विधायक मुकेश रौशन खुद कर रहे थे। MLA के अमित शाह की अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान का नारा लगाते ही साथ में खड़े कार्यकर्ता भी इसी नारा को दोहराते नजर आए।

बीजेपी की प्रतिक्रिया

बीजेपी के लालगंज विधायक संजय सिंह ने कहा कि जो आत्मा की आवाज है, उसे आप दबाने की कोशिश करेंगे तो कभी न कभी उनकी जुबान पर आ ही जाता है। इसी लिए RJD MLA मुकेश रौशन की जुबान पर आ गया अमित शाह का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। वो सही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो को मैंने भी देखा है। आत्मा उसको मजबूर करती है कि तुम सच बोलो तो सच सामने आया।

बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि तेज प्रताप यादव बोले हैं कि महुआ विधानसभा सीट में हमारी जान बसती है। वो पार्टी के नेता हैं और पार्टी उनकी है, हो सकता है कि महुआ से टिकट कटने के डर के कारण ऐसा कहा हो, लेकिन जो भी हो जुबान पर आया है तो सही ही बोले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

1 घंटा ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

5 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

11 घंटे ago